कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में वायरस ने फिर रिकॉर्ड तोड़ा। 2.33 लाख नए केस सामने आए हैं। एक दिन में 1,338 की मौत हो गई। इस समय देश में एक्टिव केस 16 लाख से ऊपर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 63 हजार नए केस मिले हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां 27 हजार नए केस सामने आए हैं। दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में भी संक्रमण की रफ्तार तेज है। अगर यही स्पीड रही, तो भारत एक-दो दिन में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काबू में नहीं आ पा रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 2,33,757 नए केस मिले हैं। संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत में एक लाख केस को दोगुना होने में सिर्फ 10 दिन लगे। अगर संक्रमण की स्पीड यही रही, तो भारत 1-2 दिनों में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे तेजी से संक्रमित होने वाला देश बन जाएगा। अमेरिका में 8 जनवरी को 3,09,035 केस मिले थे, जो एक वर्ल्ड रिकार्ड था। इस बीच देश में कुल 11,99,37,641 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें

  • इन 10 राज्यों में सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 63,729 नए केस मिले। उत्तरप्रदेश में 27,360 नए केस सामने आए। इसके बाद नंबर आता है दिल्ली का। यहां नए 19,486 केस मिले। छत्तीसगढ़ में 14,912, कर्नाटक में 14,859, मध्य प्रदेश में 11,045, केरल में 10,031, गुजरात में 8,920, जबकि तमिलनाडु में 8,449 और और पश्चिम बंगाल में ↑6,910 में नए केस सामने आए। 
  • भारत में अब तक 14.3M केस आ चुके हैं। इनमें से 12.5M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 174K की मौत हो चुकी है। जबकि दुनियाभर में अब तक 140M केस आ चुके हैं। इनमें 79.5M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 3M की मौत हो चुकी है।


देखें किस राज्य में कोरोना की क्या स्थिति