कोरोना वायरस का कहर जारी है। यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है। अब तक इससे करीब 3100 लोगों की मौत हो चुकी है। 90 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। अकेले चीन में अब तक 2943 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में भी 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर जारी है। यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है। अब तक इससे करीब 3100 लोगों की मौत हो चुकी है। 90 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। अकेले चीन में अब तक 2943 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में भी 77 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक सुरक्षित रहे भारत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले 2 दिन में भारत में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 2 मामले सामने आए थे, इसमें एक दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाया गया था। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि हाई वायरल फीवर के 6 मामले सामने आए हैं। आगरा से सामने आए ये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा कि ये लोग 45 साल के उस मरीज के संपर्क में आए थे, जिसे दिल्ली में सोमवार को संक्रमित पाया गया है। 

मयूर विहार का रहने वाला है शख्स
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला है और आगरा आया था। उधर, आगरा में संक्रमित पाए गए सभी लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनके सैंपल को पुणे भेज दिया गया है। वहीं, दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले शख्स को भी सफदरजंग में अलग वार्ड में रखा गया है।

कैसे फैला वायरस?
बताया जा रहा है कि यह शख्स इटली से लौटा है। हालांकि, उस वक्त इटली में संक्रमण के मामले सामने नहीं आए थे। आगरा के बाद लौटकर शुक्रवार को शख्स ने नोएडा में एक पार्टी रखी थी। इसमें एक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए थे। शख्स के कोरोना से पीड़ित पाए जाने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है। पार्टी में शामिल सभी बच्चों को अलग रखा गया है। इसके टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि, अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई। 

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के रक्षा बजट से ज्यादा खर्च कर रहा चीन

विमान के क्रू मेंबर्स की भी हुई जांच
दिल्ली में भर्ती शख्स की हालत अभी भी स्थिर है। यह शख्स जिस विमान से भारत आया, उसके क्रू मेंबर्स की भी जांच की गई है। उन्हें अलग घर में रहने के लिए कहा गया है। 

पहले भी पाए गए थे तीन मामले
भारत के केरल में फरवरी में तीन मामले सामने आए थे। इसके बाद उन्हें अलग रखकर उनका इलाज किया गया था। अब सभी ठीक हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। केरल में चीन से लौटे करीब 450 लोगों को अभी भी देखरेख में रखा गया है।