देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है।  इसी क्रम में भाजपा भी गरीबों की मदद के लिए आगे आई है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में गरीबों को किसी तरह से कोई दिक्कत ना हो, इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा निजी संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा भी गरीबों की मदद के लिए आगे आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एबीपी न्यूज के मुताबिक, भाजपा ने गरीबों को मोदी किट बांटने का फैसला किया है। इस किट में राहत साम्रगी होगी। इसमें 5 किलो आटा, 2 लीटर तेल, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल, चना, नमक, कपड़े धोने के साबुन, पारले जी बिस्किट भी होंगे। किट में मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है। 

क्या है देश में कोरोना की स्थिति? 
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में कोरोना के 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 19 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इससे 60 से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसे रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। आज लॉकडाउन तीसरा दिन है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी गरीबों को बड़ी राहत देते हुए 5 किलो चावल या गेंहू और 1 किलो दाल फ्री देने का ऐलान किया है। साथ ही उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को तीन महीने तक फ्री गैस सिलेंडर और जनधन खाते वाली महिलाओं को 500 रुपए हर महीने देने का ऐलान किया है। इसके अलावा किसानों को भी 2000-2000 रुपए भेजे जाएंगे।