कोरोना महामारी को देश लगभग मात दे चुका है। रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या घटकर 1000 के आसपास पहुंच चुकी है। रविवार को पिछले चौबीस घंटों में 1,150 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। वैक्सीनेशन भी 186 करोड़ डोज से ऊपर पहुंच चुका है। 

नई दिल्ली। देश में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के (Covid 19) 1,150 नए मामले सामने आए। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई। बताते चलें कि देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा शून्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। एक हजार से नीचे पहुंचे आंकड़ों में थोड़ी वृद्धि हुई है। एक दिन पहले 975 मरीज ही मिले थे। दिल्ली और नोएडा में बच्चों में संक्रमण के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। 

11,558 मरीजों का चल रहा इलाज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी भी 11,558 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। चार और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,751 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जितने संक्रमित आए उनमें से अब सिर्फ 0.03 फीसदी मरीजों का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। हालांकि, पिछले चौबीस घंटों में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 192 बढ़ी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में डेली पॉजिटीविटी रेट 0.31 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटीविटी रेट 0.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब तक देश में 4,25,08,788 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। संक्रमण से हुई मौतों का प्रतिशत 1.21 है। 

दिल्ली में सबसे ज्यादा नए मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 3,65,18 जांचे की गई हैं। पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 190 मामले सामने आए। इससे यहां एक्टिव केसों की संख्या 1,262 हो गई है। इस दौरान 269 लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 18 40,611 हो गई है। चौबीस घंटे में दिल्ली में दो मरीजों की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 रोधी वैक्सीन की 186.51 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। देश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। अब इसकी बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें corona virus:देश में बीते दिन मिले सिर्फ 900 के करीब केस, वैक्सीनेशन आंकड़ा 186.38 करोड़, जानिए अपडेट