देश में कोरोना संक्रमण को रोकने किए जा रहे प्रयास सोमवार को कई राज्यों में हवा में उड़ते दिखे। दिल्ली में बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखी गई। सावन सोमवार पर कई जगहों पर गाइड लाइन का ठीक से पालन नहीं किया गया। बता दें कि 25 जुलाई को देश में 38 हजार नये मामले मिले, जबकि 411 लोगों की मौत हुई।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश, गुजरात और पंजाब आदि राज्यों में सोमवार से बड़े बच्चों के स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए। 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है, इसलिए देशभर के शिवालयों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। दिल्ली में बसों में चढ़ने के लिए लंबी-लंबी लाइनें नजर आईं। यानी कोरोना गाइडलाइन को लेकर लोग बेपरवाह दिखे। जबकि संक्रमण पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल में सबसे अधिक मामले
देश में सबसे अधिक मामले 17 हजार केरल में आए हैं। यहां इसी दौरान 66 लोगों की मौत हुई। यहां इस समय 1.40 लाख एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां बीते दिन 6800 से अधिक मामले आए। यहां इसी दौरान 123 लोगों की मौत हुई, जो देश में सबसे अधिक है। यहां इस समय 94 हजार एक्टिव केस हैं। देश में 94 प्रतिशत मामले 11 राज्यों में आए हैं। इनमें ओडिशा-1800 से अधिक, महाराष्ट्र करीब 6800, कर्नाटक करीब 1000, केरल करीब 17000, मिजोरम 900 के करीब, मेघालय 600 के करीब, असम 1000 के करीब, मणिपुर 1200 के करीब, पश्चिम बंगाल 800 के करीब और आंध्र प्रदेश 2200 के करीब नये मामले मिले।

देश में कोरोना की स्थिति
देश में पिछले 24 घंटे में 38 हजार नये मामले सामने आए। इस दौरान 411 लोगों की मौत हुई। इसी दौरान 35 हजार लोग रिकवर हुए। देश में अब तक 3.14 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 3.05 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 4.04 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.37 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 3.09 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,99,874 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,51,96,001 हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.31% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.41% है, रिकवरी रेट बढ़कर 97.35% हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11,54,444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,74,44,011 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

pic.twitter.com/vCqcZFjKGs

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/3zavlZIQfc

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/W9vCBJEQeM

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/6oIwoICql8

Scroll to load tweet…