कोरोना संक्रमण का सांप-सीढ़ी के खेल (Snake ladder game) सा ट्रेंड कर रहा है। पिछले 24 घंटे में फिर से 18000 केस बढ़ गए। देश में 3.48 लाख नए केस मिले हैं। वहीं, मौतें भी 4000 को पार गई हैं। लेकिन यह अच्छी बात है कि रिकवरी भी 3.55 लाख के पार है। यानी संक्रमण से अधिक ठीक होने वालों की संख्या है। संक्रमण का फैलाव कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा राजस्थान की ओर हुआ है। वहीं, दिल्ली की स्थिति में सुधार है। सबसे अच्छा रिजल्ट महाराष्ट्र में आया है। यहां 40000 नए केस मिले, जबकि 70000 से अधिक लोग ठीक हुए।

नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में देश में एक बार फिर 18000 केस बढ़ गए। 3.48 लाख नए केस मिले हैं। इसमें से 3.55 लाख रिकवर भी हुए। लेकिन मौतें जरूरी पिछले दिन की तुलना में बढ़कर 4198 हो गईं। यानी कोरोना संक्रमण का सांप-सीढ़ी के खेल (Snake ladder game) सा ट्रेंड कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश में कम हुआ है, जबकि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा राजस्थान की ओर दिखाई देने लगा है।

कोरोना संक्रमण का ताजा घटनाक्रम...

  • सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस चंद्रचूड़ कोरोना संक्रमित हो गए। 
  • बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर विदेशी निर्माताओं से वैक्सीन खरीदने करने की अपील की। 
  • पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
  • हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज ने कहा-आज की तारीख में कोरोना के जितने मरीज भर्ती हैं उनमें 62% शहर के और 38% गांव के हैं। हमने घर घर जाकर सबका टेस्ट करने के लिए टीमें गठित की हैं।

  • राजस्थान: बाड़मेर के गांवों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। CMHO डॉ. बी. एल. विश्नोई ने कहा, ''इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण है। 70% पॉजिटिव मामले गांव से आ रहे हैं। गांवों में टीमें बनाकर सर्वे करा रहे हैं। कई गांवों में कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।''

  • मध्य प्रदेश: जाने-माने जर्नलिस्ट शिव अनुराग पटेरिया का बुधवार सुबह निधन हो गया, उनका इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में इलाज चल रहा था।

महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी की स्थिति में सुधार
कुछ समय पहले तक महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी की स्थिति संक्रमण को लेकर बेहद खराब थी, लेकिन अब यहां केस कम हो रहे हैं और रिकवरी बढ़ रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,75,83,991 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,83,804 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।

टॉप-10 संक्रमित राज्यों की स्थिति

राज्य केस रिकवर मौतें
महाराष्ट्र40,95671,966793
कर्नाटक 39,51022,584480
केरल 37,290 32,97879
तमिलनाडु 29,272 19,182298
उत्तर प्रदेश20,44529,358 301
दिल्ली 12,48113,583 347
आंध्र प्रदेश20,345 14,502 108
पश्चिम बंगाल 20,136 18,994 132
राजस्थान 16,080 13,198 169
हरियाणा11,637 15,728 144

सोर्स-covid19india.org


भारत दुनिया में दूसरा सबसे अधिक संक्रमित, जबकि मौतों के मामले में तीसरा देश

अगर दुनिया की बात करें, तो भारत संक्रमण के मामले में दूसरा देश बना हुआ है। भारत मे अब तक 2,33,40,426 केस आ चुके हैं। इस समय 36,99,661 एक्टिव केस हैं। अब तक 1,93,76,650 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,54,225 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर मौतों का आंकड़ा देखें, तो पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक 33,550,115 केस आ चुके हैं, जबकि 596,946 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 5,285,048 केस आ चुके हैं और 425,711 लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,368,393 केस आ चुके हैं और 219,323 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पांचवें नंबर पर यूके है। यहां अब तक 4,439,691 केस आ चुके हैं, जबकि 127,629 लोगों की मौत हो चुकी है।

pic.twitter.com/wrm0E8V10A

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/N8bgijvCX7

Scroll to load tweet…