विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने दुनियाभर को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इस बीच भारत में दूसरी लहर का असर अभी सामान्य स्थिति में नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में 39 हजार नए केस मिले। रिकवरी भी करीब इतनी ही हुई। मौतें जरूर 101 दिन बाद सबसे कम 544 हुई हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण को लेकर खतरा अभी टला नहीं हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने दुनियाभर को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने को कहा है। ऐसे में सावधानियां और रखनी पड़ेंगी। देश में पिछले 24 घंटे में 39 हजार के करीब नए केस मिले। रिकवरी भी करीब इतनी ही हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौतों का आंकड़ा घटा
15 जुलाई को देश में 544 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। यह आंकड़ा पिछले 101 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 5 अप्रैल को 446 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 10 दिनों में दो बार ही मौतें का आंकड़ा 1000 के पार हुआ है। लेकिन इसमें भी दो राज्यों के पुराने डेटा जोड़े गए थे। 9 जुलाई को 1207 लोगों की मौत हुई थी। इसमें महाराष्ट्र का पुराना आंकड़ा भी जोड़ा गया था। वहीं, 12 जुलाई को 2024 मौतें दर्ज की गई थीं। इसमें मध्य प्रदेश का पुराना डेटा जोड़ा गया था।

केरल और महाराष्ट्र में अभी भी सबसे अधिक केस
देश में केरल और महाराष्ट्र में अभी भी सबसे अधिक केस आ रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 13773 नए केस मिले। यहां इस समय 1.19 लाख एक्टिव केस हैं। बीते दिन यहां 87 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में इस समय 1.07 लाख एक्टिव केस हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 8000 के करीब नए केस मिले। यहां इस दौरान 170 लोगों की मौत हुई, जो देश में सबसे अधिक है।

देश में मौजूदा हालात
देश में अब तक 3.10 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 3.01 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 4.24 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक देश में 4.12 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

रिकवरी रेट और पॉजिटिविटी रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गई है। वहीं एक्टिव मामले कुल मामलों का 1.39% हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे बनी हुई है, जो इस समय 2.14% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.99% है, जो लगातार 25 दिनों से 3% से कम है। कोरोना टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई गई है। यह करीब 44.00 करोड़ है।

देश में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,78,078 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,53,43,767 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,55,910 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,00,23,239 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

pic.twitter.com/FxULguy4DT

Scroll to load tweet…