देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में एक बार फिर उछाल आया है। बीते दिन 39 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। रिकवरी 35 हजार ही हुई। केरल में संक्रमण नियंत्रण में नहीं है। यहां बीते दिन 17 हजार नये केस मिले।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीत दिन फिर नये केस बढ़कर 39 हजार के करीब हो गए। जबकि इससे पहले यानी 22 जुलाई को 34 हजार केस मिले थे। बीत दिन 541 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 जुलाई को यही आंकड़ा 481 था। इसमें 50% आंकड़ा महाराष्ट्र और केरल का था। बीते दिन भी इससे अधिक मौतें इन्हीं दोनों राज्यों में हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 राज्यों में 90 प्रतिशत एक्टिव केस
इस समय देश में 4.03 लाख एक्टिव केस हैं, जिसमें से 90 प्रतिशत इन 10 राज्यों में हैं-केरल-1.35 लाख, महाराष्ट्र-94 हजार, तमिलनाडु-24 हजार, आंध्र प्रदेश-22 हजार, कर्नाटक-24 हजार, ओडिशा-17 हजार, मणिपुर-9900, पश्चिम बंगाल-12 हजार, असम-14 हजार और तेलंगाना-9700। पिछले 23 दिनों में 5 बार एक्टिव केस बढ़े हैं।

केरल की हालात सबसे खराब
इस समय केरल में सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। बीते दिन यहां 17 हजार नये मामले मिले। यहां 132 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 6700 से अधिक केस मिले। यहां 167 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3.04 करोड़ ठीक हो चुके हैं। अब तक 4.20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में वैक्सीन और सैम्पलिंग
 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,31,266 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,45,70,811 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,67,799 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,78,82,261 हुआ।

pic.twitter.com/2wJxeUNwEF

Scroll to load tweet…