देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर संभवत: काबू में आती दिखाई दे रही है। पिछले 40 दिनों बाद केसों की स्पीड बहुत कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 1.95 लाख केस मिले हैं, जबकि मौतें पिछले दिनों की तुलना में घटकर 3496 रह गई हैं। रिकवरी लगातार बेहतर जा रही है। इसी समय में 3.26 लाख लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल मौतों की संख्या पर ब्रेक लगाने की कोशिशें जारी हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से नए केस लगातार घट रहे हैं। यानी कोरोना की दूसरी लहर पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले 40 दिनों बाद केसों की स्पीड बहुत कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 1.95 लाख केस मिले हैं, जबकि मौतें पिछले दिनों की तुलना में घटकर 3496 रह गई हैं। रिकवरी लगातार बेहतर जा रही है। इसी समय में 3.26 लाख लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल मौतों की संख्या पर ब्रेक लगाने की कोशिशें जारी हैं। देश में अब तक 2,69,47,496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2,40,47,760 लोग ठीक हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में कोरोना संक्रमण से जुड़ी ताजा अपडेट

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,58,112 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,30,236 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,85,38,999 हुआ।


मौतों पर अंकुश लगाने की जद्दोजहद
बेशक पिछले 24 घंटे में मौतें कम हुई हैं, लेकिन ये अभी भी चिंता का विषय हैं। देश में अब तक 3.07 लाख लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। बता दें कि कोरोन से देश में पहली मौत 13 मार्च, 2020 को हुई थी। इसके बाद लगातार मौतों का ग्राफ बढ़ता गया। 15 अगस्त, 2020 को मौतों की संख्या 50000 पार कर गई थी। 5 जनवरी, 2021 को 1.50 लाख, जबकि 10 मई को 2.50 लाख और 23 मई को यह संख्या 3 लाख को पार गई। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में संक्रमण पर नियंत्रण हो गया है, लेकिन कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में केस लगातार अधिक मिल रहे हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 25000 से अधिक नए केस मिले, जबकि 57 हजार से अधिक लोग रिकवर हुए। केरल में 17 हजार से अधिक नए केस मिले, जबकि 36 हजार से अधिक लोग रिकवर हुए। वहीं, तमिलनाडु में 34 हजार से अधिक नए केस मिले और 27 हजार से अधिक लोग रिकवर हुए।