देश में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है। निजी एजेंसी स्काईमेट का मानना है कि मानसून केरल में 30 मई को पहुंच चुका है, जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) का अनुमान है कि यह 3 जून तक केरल में प्रवेश करेगा। हालांकि इस बीच देश में प्री-मानसूनी हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोमवार को भी बारिश का अनुमान है। जबकि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूलभरी आंधी चल सकती है।  इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि केरल में 2 और 3 जून को भारी बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली. केरल में मानसून पहुंचने की अटकलों के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है। निजी एजेंसी स्काईमेट का मानना है कि मानसून केरल में 30 मई को पहुंच चुका है, जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) का अनुमान है कि यह 3 जून तक केरल में प्रवेश करेगा। हालांकि इस बीच देश में प्री-मानसूनी हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोमवार को भी बारिश का अनुमान है। जबकि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूलभरी आंधी चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि केरल में 2 और 3 जून को भारी बारिश हो सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें मानसून से जुड़ा ताजा अपडेट

  • नये मौसम विज्ञान संबंधी संकेतों के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी हवा 1 जून से धीरे-धीरे और मजबूत हो सकती है। इससे केरल के ऊपर मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी, बारिश होगी। 
  • मौसम विभाग ने दिल्ली में तीन दिनों तक धूलभरी आंधी चलने की पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
  • माना जा रहा है बिहार में मानसून 18-20 जून तक प्रवेश करेगा। झारखंड में 10 जून के बाद मानसून का आगमन होगा। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बिजली गिरने और आंधी चलने से तापमान गिरेगा। छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास मानसून आ सकता है। आमतौर पर यहां 13 जून तक मानसून आता है।
  • उत्तर प्रदेश में तूफान यास के कमजोर पड़ने और मानसूनी गतिविधियों के चलते गौतमबुद्धनगर सहित आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। हरियाणा में आज और कल बारिश हो सकती है। 
  • शिमला में सोमवार से 5 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी है।

यह भी जानें

31 मई: पूर्व राजस्थान तथा केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर बिजली तथा प्रचंड हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, तेलंगाना एवं लक्षद्वीप के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर बिजली तथा प्रचंड हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने का अनुमान, और उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

पश्चिम राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी/धूल भरी हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के बहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। चक्रवाती मौसम (हवा की गति के 40-50 किमी एवं बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम अरब सागर, गुजरात-महाराष्ट्र तट के ऊपर उत्तर पूर्व अरब सागर तथा मध्य एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के ऊपर व्याप्त होने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

pic.twitter.com/veUc1L48Bf

Scroll to load tweet…