अंडमान सागर (andaman sagar) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र 30 नवंबर को बना था। IMD ने बताया कि यह दो दिसंबर को अवदाब में और शुक्रवार सुबह एक गहरे अवदाब में बदल गया। दोपहर बाद यह चक्रवात में तब्दील हो गया।

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘जवाद' में तब्दील हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवात के शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और निकटवर्ती आंध्र प्रदेश के तट के पास उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा और 5 दिसंबर को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईएमडी ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी तटीय ओडिशा में शुक्रवार शाम तक बहुत भारी वर्षा शुरू होने की संभावना है। शनिवार को भयंकर बारिश के आसार हैं। अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र 30 नवंबर को बना था। विभाग ने बताया कि यह दो दिसंबर को अवदाब में और शुक्रवार सुबह एक गहरे अवदाब में बदल गया। इसके बाद दोपहर में यह चक्रवात में तब्दील हो गया। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों में शनिवार के लिए चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा के गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात का नाम 'जवाद' सऊदी अरब ने प्रस्तावित किया है। 

आंध्र प्रदेश में मछुवारों को समुद्र से दूर किया 
आईएमडी अमरावती की निदेशक स्टैला सैमुअल ने बताया कि उत्तरीआंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें
Cyclone Jawad: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में Alert, सेना तैनात; वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कश्मीर में बर्फबारी के आसार
CYCLONE JAWAD : तूफान से पहले तूफानी तैयारियां, एनडीआरएफ की 29 टीमें लगीं, मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग