कल्याण स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड पर एक काले बैग में इंसान का कटा शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की सुबह 4.30 बजे की है, जब दो शख्स लोकल ट्रेन से बैग लेकर उतरे और टैक्सी स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। 

मुंबई. कल्याण स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड पर एक काले बैग में इंसान का कटा शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की सुबह 4.30 बजे की है, जब दो शख्स लोकल ट्रेन से बैग लेकर उतरे और टैक्सी स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। शरीर का जो हिस्सा मिला है वह कमर के नीचे का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस चेक कर रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह कटा शव किसका है और उसे वहां छोड़कर भागने वाले लोग कौन हैं।