पश्चिम बंगाल के हेमताबाद में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव रस्सी से लटका मिला। यह हादसा विधायक के गांव बिंदल में हुआ। भाजपा ने इसे हत्या बताया है। देवेंद्र सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी। 

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के हेमताबाद में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव रस्सी से लटका मिला। यह हादसा विधायक के गांव बिंदल में हुआ। भाजपा ने इसे हत्या बताया है। देवेंद्र सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प बंगाल भाजपा ने कहा, उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ का शव उनके गांव बिंदल में रस्सी से लटका मिला। पार्टी ने कहा, लोगों का इस बारे में स्पष्ट कहना है कि पहले उनकी हत्या की गई, इसके बाद उन्हें लटका दिया गया। 

Scroll to load tweet…


सीबीआई जांच की मांग की
भाजपा के नेता राहुल सिन्हा ने भाजपा विधायक की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा, इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस है। इस हत्या को आत्महत्या करार देने की कोशिश की गई है। मैं बंगाल की मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस मामले में सीबीआई जांच हो, जिससे सच सामने आ सके। 

यह जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली- जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता बताती है। लोग भविष्य में इस सरकार को माफ नहीं करेंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

बंगाल के राज्यपाल ने दुख जताया
प बंगाल के राज्यपाल जगदीप धांकड़ ने भाजपा विधायक देवेंद्र रॉय की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, देवेंद्र नाथ रॉय की मौत हत्या के आरोपों समेत कई गंभीर मुद्दों को उठाती है। सच्चाई सामने लाने और राजनीतिक हिंसा को खत्म करने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।