रक्षामंत्री ने चीन और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी आंख उठाकर देखे। राजनाथ सिंह सोमवार को लद्दाख के कारू मिलिट्री स्टेशन पहुंचे थे। 

लद्दाख. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लद्दाख के कारू मिलिट्री स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की। रक्षामंत्री के पहुंचने पर जवानों ने भारत माता की जय और वाहे गुरुजी का खालसा-वाहे गुरुजी की फतह का नारा लगाकर स्वागत किया। राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरा मंगलवार तक जारी रहेगा। बता दें कि जून, 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इसमें भारत ने अपने 20 जवान खोए थे। चीन के 40 जवान मरे थे, हालांकि वो इसे स्वीकार नहीं करता। इस घटना के 8 महीने बाद चीन से समझौता हुआ था। इस घटना के 18 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह पहुंचे थे। अब रक्षामंत्री वहां मौजूद हैं।

pic.twitter.com/j7Z0mx9Rd8

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान और चीन को चेतावनी

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान और चीन का चेताया। उन्होंने कहा-भारत की मान्यता रही है कि पूरी दुनिया ही एक परिवार है, तो हम अपने पड़ोसी से क्यों संघर्ष करेंगे? हम सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं और हम विश्व में शांति चाहते हैं।
  • भारत दुनिया का अकेला देश है, जिसने दुनिया के किसी देश पर ना तो कभी आक्रमण किया, ना एक इंच जमीन पर कभी कब्जा किया। भारत ने कभी दुनिया के किसी देश को आंख नहीं दिखाई, लेकिन किसी का हमें आंख दिखाना भी किसी सूरत में मंजूर नहीं है। हम समस्या का समाधान चाहते हैं।
  • मैं एक जगह बोल रहा था कि वो सैंकड़ों वर्षों से हमारा पड़ोसी देश है और सैंकड़ों वर्षों तक पड़ोसी रहेगा। क्या एक दूसरे पर गोली चलाकर समस्या का समाधान हो सकता है? क्या मिल-बैठकर बातचीत के द्वारा समाधान नहीं निकल सकता? मुझे विश्वास है कि कभी ना कभी सद्बुद्धि आएगी।
  • रक्षामंत्री ने जवानों की बहादुरों की तारीफ करते हुए कहा-आप जैसे जवानों के कारण ही हमारा भारत देश आज सुरक्षित है। भारत-चीन गतिरोध के समय आपने जो तैयारी की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम है। आगे भी अगर कोई हालात पैदा होंगे तो हम उसका बखूबी मुकाबला करेंगे।


pic.twitter.com/ud3IwPyw5b

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/xTHvQkRMyL

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/k81849WB3U

Scroll to load tweet…