अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को नियंत्रित करने वाले उप राज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। 

Delhi Robbery: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान एरिया में दिनदहाड़े हुई दो लाख रुपये की डकैती से सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की किरकिरी और कानून-व्यवस्था पर उप राज्यपाल वीके सक्सेना की आलोचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रातों रात 1600 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया तो दो हजार से अधिक वाहनों को जब्त कर लिया। मैराथन पूछताछ और जांच के बाद पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस का दावा है कि पांच लोग जिनको अरेस्ट किया गया है वह दो लाख रुपये की डकैती में शामिल रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिनदहाड़े दो बाइक पर चार लोगों ने रास्ता रोककर दो लाख रुपये लूट लिए...

चंडी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट पटेल साजन कुमार और उनके सहयोगी जिगर पटेल शनिवार को एक कैब में गुरुग्राम जा रहे थे। प्रगति मैदान क्षेत्र में दो बाइक पर चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे दो लोग उतरे और पिस्तौलें निकाल लीं। उनमें से एक ड्राइवर की सीट की ओर बढ़ा तो दूसरे ने पिछला दरवाजा खोला और नकदी से भरा बैग छीन लिया। फिर दोनों बाइक पर बैठे और तेजी से भाग गए। दरअसल, 1.5 किलोमीटर लंबी सुरंग नई दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ती है। यह राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर मांगा इस्तीफा

दिनदहाड़े दिल्ली में हुई डकैती को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की है। केजरीवाल ने कहा कि पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में है और केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में उपराज्यपाल वीके सक्सेना, कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए अक्षम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को नियंत्रित करने वाले उप राज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि एक शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए। प्रगति मैदान क्षेत्र में जहां जी20 की बैठक होगी, वहां दिनदहाड़े डकैती हुई। दिल्ली में 'जंगलराज' है। हमें कानून-व्यवस्था दीजिए, हम इसे सबसे सुरक्षित शहर बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:

50% लाओ, फोन पे काम कराओ...शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कैंपेन, मध्य प्रदेश के शहरों में लगे पोस्टर्स