एसिडिटी (Acidity) यूं तो सामान्य समस्या है, लेकिन कभी-कभी यह बड़ी मुश्किल खड़ी कर देती है। दिल्ली-बेंगलुरू (Delhi-Bengaluru)फ्लाइट (Flight)में सोमवार रात कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ। इसके चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing)करानी पड़ी। 

इंदौर। दिल्ली से बेंगलुरू (Delhi Bengaluru) जा रही एक फ्लाइट (Flight) में 25 साल की युवती को सीने में दर्द के बाद हड़कंप मच गया। उसने क्रू मेंबर्स से सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने की शिकायत की। इसके बाद पायलट ने दिल्ली से बेंगलुरू जा रही फ्लाइट का रूट डायवर्ट किया और मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency) के लिए प्लेन को इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (International Airport)पर उतारा गया। हालांकि, महिला को जब अस्पताल ले जाया गया तो जांच में पता चला कि उसे गैस और ‘एसिडिटी' की मामूली समस्या थी। इस दौरान करीब एक घंटे तक फ्लाइट और एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात 11 बजे रवाना हो सकी फ्लाइट 
इंदौर हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक प्रबोध शर्मा ने बताया कि विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट नंबर यूके-807 में सवार 25 वर्षीय महिला ने बीच सफर में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। इसके बाद क्रू ने एटीसी (ATC) से संपर्क किया। वहां से क्लियरेंस मिलते ही प्लेन को इंदौर के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर लैंड कराया गया। इस बीच एयरपोर्ट पर ही एंबुलेंस तैयार रखी गई। इसी से महिला को अस्ताल भेजा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के चलते करीब एक घंटे बाद रात 11:07 बजे यह फ्लाइट दोबारा बेंगलुरू के लिए रवाना की गई। 

ईसीजी और अन्य जांचों की रिपोर्ट नॉर्मल 
महिला का इलाज कर रहे डॉ. सुनील बांठिया के मुताबिक महिला यात्री की ईसीजी (ECG) और अन्य जांचें की गईं, लेकिन इनमें कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि महिला को गैस और एसिडिटी की मामूली समस्या थी। दवाएं दिए जाने के बाद उनकी यह समस्या दूर हो गई। महिला को मंगलवार को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। वह हवाई यात्रा के लिए पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें
Mr Bean हैं सही- सलामत, जानें कितनी बार उनके मौत की फैलाई गई झूठी खबर
Kajal Raghwani ने बेड पर दिखाई हॉटनेस फिर भी नहीं पिघले खेसारी लाल, Video ने फैंस पर ढाया कहर