दिल्ली से आप विधायक और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सलाहकार अतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अतिशी को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतिशी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 

नई दिल्ली. दिल्ली से आप विधायक और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सलाहकार आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। आतिशी को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आतिशी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो विधायक भी आ चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
दरअसल, आतिशी कोरोना संकट के वक्त हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रही हैं। 11 जून को डिपार्टमेंट का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद आतिशी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी के करोल बाद से विधायक विशेष रवि और पटेल नगर से विधायक राज कुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Scroll to load tweet…


हेल्थ मिनिस्टर भी अस्पताल में भर्ती
इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उनका टेस्ट किया गया था। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बताया जा रहा है कि उनका एक बार फिर कोरोना टेस्ट होगा। 

केजरीवाल की रिपोर्ट आई निगेटिव 
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। हालांकि, उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।