राजधानी दिल्ली के पीरगढ़ी इलाके में बीती रात चार मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग बगल की इमारत में भी फैल गई। मौके पर 28 फायर टेंडर मौजूद हैं। इसके अलावा 3 अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने की वजह से घायल हो गए हैं। 

दिल्ली. राजधानी दिल्ली के पीरगढ़ी इलाके में बीती रात चार मंजिला कॉस्मेटिक की फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग बगल की इमारत में भी फैल गई। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर 28 फायर टेंडर मौजूद हैं। इसके अलावा 3 अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने की वजह से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग रविवार देर रात लगी। आग लगने से फैक्ट्री का पिछला हिस्सा गिर गया। सुबह होते तक आग पर काबू पाने की खबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…