26 जनवरी(गणतंत्र दिवस) पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़काने के अरोपी कुख्यात गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। लक्खा पर उपद्रवियों का नेतृत्व करने और लालकिले पर झंडा फहराने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। लक्खा तब से ही फरार है। लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है।

नई दिल्ली. किसान आंदोलन की आड़ लेकर 26 जनवरी को नई दिल्ली में हिंसा फैलाने के आरोपी पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। हालांकि अब उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। लक्खा पर उपद्रवियों का नेतृत्व करने और लालकिले पर झंडा फहराने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। लक्खा तब से ही फरार है। लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। इसी गुरुवार को उसने एक वीडियो वायरल किया था। इसमें वो धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को उकसाने में लगा देखा गया।

लक्खा ने वीडियो में कहा
लक्खा ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसानों नेताओं से कहा कि वो सरकार पर दबाव बनाए कि अभिनेता दीप सिद्धू और अन्य लोगों को रिहा कर दे। उन पर से मुकदमे वापस ले ले। लक्खा ने कहा कि वो दीप के कई विचारों से सहमत नहीं है। लेकिन दीप सिद्धू की गिरफ्तारी गलत है।

दीप सिद्धू को 8 फरवरी को पकड़ा गया था
उल्लेखनीय है कि दीप सिद्धू को 8 फरवरी को करनाल बायपास से गिरफ्तार किया गया था। इससे दो दिन पहले दूसरे बड़े आरोपी इकबाल सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया था। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वहीं, अन्य आरोपी जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा था। अब लक्खा पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

Scroll to load tweet…

26th January violence: Accused Iqbal Singh and Deep Sidhu being brought to the Red Fort, as a part of the investigation. pic.twitter.com/bSAyyVi4EM

Scroll to load tweet…