नागरिकता कानून के विरोध और भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर की रिहाई को लेकर शुक्रवार को जोरबाग में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि हमारे नेता चंद्रशेखर को रिहा किया जाए। इस देश में विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।  

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के विरोध और भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर की रिहाई को लेकर शुक्रवार को जोरबाग में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि हमारे नेता चंद्रशेखर को रिहा किया जाए। इस देश में विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करने आई एक महिला अपने साथ बच्चे को भी लाई थी। मीडिया ने जब कहा कि बच्चों को विरोध प्रदर्शन में नहीं लाना चाहिए। तब उस महिला ने कहा, क्या हुआ। एक दिन ही मरेंगे। लेकिन सरकार को इस काले कानून को वापस लेना चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जामा मस्जिद के सामने भी विरोध प्रदर्शन
दिल्ली की जामा मस्जिद के सामने भी नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध मार्च निकाल रहे हैं। मार्च पीएम आवाज तक जाएगा। पूर्व विधायक शोएब इकबाल का कहना है कि जामा मस्जिद पर आज नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन होगा। समय रहते प्रदर्शन खत्म भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले जुमे से प्रशासन और जनता दोनों ने कुछ ना कुछ सीखा है।