बीजेपी लगातार सदस्यता अभियान चला रहा है। इसे लेकर झारखंड पहुंचे बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने धोनी को बीजेपी में शामिल होने का न्योता भी दे दिया है। 

रांची: झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के सिलसिले में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेपी नड्डा ने राज्य में आगामी विधासभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक बुलाई, जिसमें बीजेपी सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात की। 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेपी ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। इसके बात राजनीति की गलियों में धोनी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

इससे पहले पासवान ने भी दावा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 

जेपी नड्डा ने जिला अध्यक्षों की बैठक में भी भाग लिया। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली बंपर कामयाबी को विधानसभा में दोहराने पर जोर दिया।