अयोध्या के राम जन्मभूमि पर फैसले के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि की मांग उठने लगी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के बाद कृष्ण जन्मभूमि का नंबर आना चाहिए। भगवान राम के बाद भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था।

नई दिल्ली. अयोध्या के राम जन्मभूमि पर फैसले के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि की मांग उठने लगी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के बाद कृष्ण जन्मभूमि का नंबर आना चाहिए। भगवान राम के बाद भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था। मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बिल्कुल अगल-बगल है। यहां पूजा अर्चना और पांच वक्त की नमाज नियमित रूप से होती है। कई इतिहासकारों का दावा है कि 17वीं सदी में बादशाह औरंगजेब ने एक मंदिर तुड़वाया था और उसी पर मस्जिद बनी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों को इस बात का दुख होता है
- भाजपा सांसद ने कहा, भारत के 130 करोड़ लोग जब मथुरा में भगवान श्री कृष्ण को कैद में देखते हैं तो उनके मन में दुख पैदा होता है। यह दुख कृष्ण जन्मभूमि में कृष्ण के कैद अवस्था में रहने की वजह से होता है। मैं भी भगवान कृष्ण की इस स्थिति से दुखी हूं।

- उन्होंने कहा कि जल्द ही वे भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने जाएंगे। जब वे जाएंगे तो भगवान कृष्ण से आदेश लेंगे कि इस स्थिति से मुक्ति के लिए क्या करना चाहिए। सांसद ने कहा कि भगवान कृष्ण ही तय करेंगे कि उन्हें क्या करवाना है। हरनाथ सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि की तरह ही भगवान कृष्ण के लिए भी आंदोलन हो या कानून के जरिए रास्ता निकाला जाए, इस बात का फैसला खुद भगवान कृष्ण ही करेंगे।