जैसा कि नेताओं के बारे में धारणा है कि उनमें से अधिकांश करोड़पति होंगे। प्रधानमंत्री को लेकर भी यही माना जाता है कि उनके पास अकूत पैसा होगा। पहले के प्रधानमंत्रियों की बात रहने दें, तो मौजूद PM नरेंद्र मोदी की प्रॉपर्टी के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है।  

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी प्रॉपर्टी का खुलासा किया है। यह जानकार ताज्जुब होना लाजिमी है कि उनके पास अपेक्षाकृत मामूली प्रॉपर्टी है। जैसा कि नेताओं के बारे में धारणा है कि उनमें से अधिकांश करोड़पति होंगे। प्रधानमंत्री को लेकर भी यही माना जाता है कि उनके पास अकूत पैसा होगा। पहले के प्रधानमंत्रियों की बात रहने दें, तो मौजूद PM नरेंद्र मोदी की प्रॉपर्टी के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास महज 2.23 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैबिनेट मंत्रियों ने दिया है प्रॉपर्टी का लेखाजोखा
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में सभी 29 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 2.23 करोड़ रुपए करीब की प्रॉपर्टी है। इसमें से ज्यादातर संपत्ति बैंक डिपॉजिट के रूप में है। आपको हैरानी होगी कि PM मोदी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। यानी घर-जमीन आदि। उनके पास पहले गुजरात के गांधीनगर में जमीन थी। इस जमीन की कीमत 1.1 करोड़ रुपए आंकी गई है। लेकिन इसे वो दान कर चुके हैं। मोदी ने अक्टूबर 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए यह जमीन खरीदी थी। इस जमीन के 3 और पार्टनर थे। इसमें PM की एक चौथाई ( 25%) हिस्सेदारी थी। 

अब जानिए बाकी मंत्रियों की प्रॉपर्टी की डिटेल्स
प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी खास पैसे वाले नहीं हैं। उनके पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। अपनी प्रॉपर्टी की घोषणा करने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी भी शामिल रहे। मुख्तार अब्बास नकवी ने जुलाई में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। वे पहले ही अपनी प्रॉपर्टी की घोषणा कर चुके हैं। मोदी मंत्रिमंडल में इस समय 28 कैबिनेट मंत्री हैं।

PMO की वेबसाइट पर अपलोड हुई मोदी की जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर PM मोदी की संपत्ति के डिक्लेरेशन से पता चलता है कि 31 मार्च 2022 तक मोदी की कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपए थी। मोदी की चल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज के समय में फोर व्हीलर होनाआम बात है, लेकिन मोदी के पास कोई व्हीकल नहीं है। उनके पास सोने की 4 अंगूठियां हैं। इनकी कीमत 1.73 लाख रुपए बताई जाती है। 31 मार्च, 2021 तक प्रधानमंत्री के पास 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। 31 मार्च 2022 तक की जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के पास कुल 35,250 रुपए कैश थे। जबकि पोस्ट आफिस में उनके नाम पर 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें
राज्यसभा में वेकैंया नायडू को विदाई: PM मोदी बोले-आपके अनुभवों का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा
पाकिस्तानी बहन ने राखी भेजकर कहा-इसमें कोई संदेह नहीं, मोदी 2024 में फिर PM होंगे, वे अच्छा काम कर रहे हैं