अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को मृत कहा है। इसपर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं।

Donald Trump Imposed Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात पर 25% टैरिफ और पेनल्टी (रूस से तेल खरीदने के चलते) लगाने की घोषणा की है। उन्होंने भारत की अर्थव्यस्था को मृत तक कहा है। इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से तीखे सवाल किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार को देना पड़ेगा जवाब

संसद परिसर में गुरुवार को प्रियंका गांधी ने कहा, "हर किसी ने देखा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने क्या कहा है। टैरिफ के बारे में बोला है और जंग के बारे में फिर से बोला है कि मेरे कहने से भारत और पाकिस्तान ने लड़ाई रोकी। दोनों चीजों का जवाब सरकार को देना पड़ेगा। मोदी जी हर जगह जाते हैं, पूरी दुनिया में घूमते हैं, दोस्ती करते हैं, लोगों के साथ और फिर हमें ये मिलता है।"

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी बोले- भाजपा ने अर्थव्यवस्था खत्म कर दिया

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को मृत कहा है। इसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हां, वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के अलावा यह सभी जानते हैं। सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने फैक्ट कहा। पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा ने भारत की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- ट्रंप का टैरिफ स्ट्राइक: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, पेनाल्टी भी ठोका

'ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ लंच किया, कौन सी सफलता मिली'

राहुल गांधी ने कहा, “विदेश मंत्री भाषण देते हैं। कहते हैं कि हमारे पास जीनियस फॉरेन पॉलिसी है। एक तरफ अमेरिका आपको गाली दे रहा है। दूसरी तरफ चीन आपके पीछे पड़ा हुआ है। तीसरी तरफ, जब आप पूरी दुनिया में प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं तो एक भी देश पाकिस्तान की नींदा नहीं करता। कैसे चला रहे हैं देश को ये लोग। चलाना नहीं आता। पाकिस्तान के सेना प्रमुख (जनरल आसिम मुनीर) ने पहलगाम में हमला कराया। उसके साथ ट्रंप लंच कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि हमें बड़ी सफलता मिली है। कौन सी सफलता मिली है? ट्रंप ने 30-32 बार बोला है कि मैंने सीज फायर कराया। ट्रंप ने ये भी बोला है कि पांच जहाज गिरे। वह अब बोल रहे हैं कि मैं 25% टैरिफ लगाऊंगा। नरेंद्र मोदी जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- टैरिफ की चोट के बाद ट्रंप का भारत पर एक और वार, कहा- रूस के साथ भारत भी...