भारत के बाद अब अमेरिका चीन के खिलाफ एक और कड़ा कदम उठा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका टिकटॉक पर बैन का फैसला लगा सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐप के खिलाफ कैम्पेन भी शुरू कर दिया है। 

वॉशिंगटन. भारत के बाद अब अमेरिका चीन के खिलाफ एक और कड़ा कदम उठा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका टिकटॉक पर बैन का फैसला लगा सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐप के खिलाफ कैम्पेन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने इसमें कहा जा रहा है कि चीन का यह ऐप अमेरिकी नागरिकों की जासूसी कर रहा है। इससे पहले ट्रम्प प्रशासन टिकटॉक पर बैन के बारे में विचार कर रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले भारत ने टिकटॉक समेत चीन की 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया था। इस फैसले के बाद अमेरिकी एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन और विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने भारत के इस कदम की तारीफ की थी। 

क्या कहा ट्रम्प ने?
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर टेलर लॉरेंज ने ट्रम्प के एंटी टिकटॉक कैम्पेन के बारे में जानकारी शेयर की। ट्रम्प ने कैम्पेन की टैगलाइन में लिखा, टिकटॉक आपकी जासूसी कर रहा है।

कैम्पेन की आड़ में चंदा मांग रहे
ट्रम्प ने कैम्पेन की जिस लिंक को शेयर किया, उसपर क्लिक करने पर एक सर्वे मिलता है। इसमें पूछा गया कि आपको लगता है कि ट्रम्प को अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगा देना चाहिए। इसमें यूजर्स से यह गुजारिश की गई है कि ट्रम्प के इलेक्शन कैम्पेन के लिए डोनेशन यानी चंदा दें।