- Home
- National News
- दिल्ली में बरसे बादल तो 2010 के बाद दूसरा सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ मई, उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा के लोगों को भी मिली राहत
दिल्ली में बरसे बादल तो 2010 के बाद दूसरा सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ मई, उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा के लोगों को भी मिली राहत
नई दिल्ली। अप्रैल की तेज गर्मी से तप रहे लोगों के लिए मई की पहली तारीख राहत लाई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, UP व अन्य राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली। दिल्ली में 2010 के बाद दूसरा सबसे ठंडा मई रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली: बारिश होने से तपती गर्मी में ड्यूटी करने वालीं ट्रैफिक पुलिस की इन महिलाकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिल्ली में अगले 2 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को सुरक्षा दी गई है। बारिश के दौरान ये महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहीं।
यह तस्वीर दिल्ली के इंडिया गेट की है। बारिश होने पर युवतियों ने सुहाने मौसम का लुफ्त लिया।
भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जल-जमाव हो गया। सड़क पर पानी भरने से बाइक सवारों को परेशानी हुई।
दिल्ली: बारिश और सुहाना मौसम होने के चलते बहुत से लोग इंडिया गेट पर घूमने आए।
नई दिल्ली में बारिश के पानी से खुद को बचाने के लिए रूमाल का इस्तेमाल करता पैदल यात्री।
नई दिल्ली: बारिश हुई तो बहुत से लोगों ने पकौड़े का आनंद लिया। लोग छाता लेकर पकोड़े की दुकान पर पहुंचे।
नई दिल्ली: बारिश इस महिला को जरूरी काम से घर से बाहर निकलने से नहीं रोक सकी।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश से ठंड बढ़ गई। यहां लोग बड़ी संख्या में छाता लेकर बाजार में निकले।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बारिश हुई। इसके चलते हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अंडरपास में पानी भर गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.