Chilly Winter 2025: देश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अब ठंड महसूस होने लगी है। तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

Chilly Winter 2025: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है और लोग अब हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जबकि दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिर रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल सर्दी सामान्य से पहले आने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहाड़ से लेकर मैदानों तक में बढ़ी ठंड

पिछले हफ्ते श्रीनगर में तय समय से पहले ही बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में कमी के कारण है। इस वजह से ला नीना की स्थिति बन रही है, जो ठंड को पहले और ज्यादा तेज लेकर आ रही है। यही कारण है कि इस बार अक्टूबर की शुरुआत में ही लोगों को सिहरन महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 15 लोग घायल, एक बार में आ गईं कई ट्रेनें

उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

IMD के विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना की वजह से इस बार भारत के कई हिस्सों में, खासकर उत्तर भारत में ज्यादा ठंड पड़ सकती है। यानी पहाड़ों में बर्फबारी और ठंडी हवाएं पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं। साथ ही, आईएमडी ने बताया है कि अक्टूबर महीने में देश के ज्यादातर इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 

मानसून ने ली विदाई

शुक्रवार को मौसम विभाग ने बताया कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई से अब विदाई ले ली है। यह 2018 के बाद सबसे जल्दी हुई विदाई है। आमतौर पर मानसून मुंबई से 6 अक्टूबर के आसपास जाता है, लेकिन पिछले साल यह 15 अक्टूबर को गया था। इस साल मानसून 26 मई को ही मुंबई पहुंच गया था, जो पिछले 75 सालों में सबसे जल्दी था। इस बार मुंबई में काफी ज्यादा बारिश हुई है।