गुजरात में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र राजकोट से 83 किमी दूर बताया जा रहा है। इससे पहले रविवार रात करीब 8 बजे भी गुजरात में भूकंप आया था।

राजकोट. गुजरात में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र राजकोट से 83 किमी दूर बताया जा रहा है। इससे पहले रविवार रात करीब 8 बजे भी गुजरात में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई थी। हालांकि, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


12 अप्रैल से 08 मई तक दिल्ली में 14 बार आए झटके
इससे पहले राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी में 12 अप्रैल से 08 मई तक 14वीं बार भूकंप के झटके लगे। हालांकि एक भी बार भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

2001 में गुजरात में भूकंप ने मचाही थी तबाही
2001 में गुजरात में भूकंप के तेज झटके आए थे। इस भूकंप को भुज भूकंप के नाम से जाना जाता है। 26 जनवरी की सुबह 2 मिनट से अधिक समय तक झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र गुजरात के कच्छ से तालुका में 9 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था। 7.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से 4 लाख घर तबाह हो गए थे। हजारों लोग की जान चली गई थी।