बिहार में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रात 9:23 बजे करीब 30 सेकेंड तक कंपन महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किमी दूर उत्तर पश्चिम में बताया जा रहा है। पटना में दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पटना. बिहार में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रात 9:23 बजे करीब 30 सेकेंड तक कंपन महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किमी दूर उत्तर पश्चिम में बताया जा रहा है। पटना में दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


दो दिन पहले आया था दिल्ली एनसीआर में भूकंप
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में रात करीब 10:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से करीब 90 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई।