दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। हालांकि अभी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बताया जा रहा है।
नई दिल्ली. दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। हालांकि अभी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बताया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर के अलावा लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गुरुग्राम समेत उत्तर भारत के अन्य कई शहरों में भी भूकंप का असर देखा गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

