ताजिकिस्तान में शुक्रवार देर रात रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था। आईएमडी ने कहा कि भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.3 आंका गया। यह रात 10.31 बजे (IST) आया। भूकंप की गहराई 74 किमी. थी। 

नई दिल्ली. ताजिकिस्तान में शुक्रवार देर रात रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था। आईएमडी ने कहा कि भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.3 आंका गया। यह रात 10.31 बजे (IST) आया। भूकंप की गहराई 74 किमी. थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई घरों की दीवारों में दरारें आईं
उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में लोग सुरक्षा की तलाश में घर से बाहर भागे। जम्मू-कश्मीर में कुछ घरों की दीवारों में दरारें बताई गई हैं। हालांकि अभी तक कहीं भी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। 

Scroll to load tweet…

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप के झटकों ने उन्हें अपने घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया क्योंकि मैदान हिल रहा था। उन्होंने लिखा, नहीं, 2005 के बाद से इस भूकंप के झटके ने मुझे घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। मैंने इतना तेजी के साथ बाहर भागा कि अपने फोन लेना भी याद नहीं रहा।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में अब तक कोई नुकसान नहीं हुआ है और पुलिस और स्थानीय प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, भूकंप के बाद अमृतसर या पंजाब के अन्य हिस्सों में अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पंजाब पुलिस और स्थानीय प्रशासन के शीर्ष अधिकारी स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।