विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अब उसकी संपत्ति की जांच शुरू की है। ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से विकास दुबे की संपत्ति की सूची मांगी है। बता दें कि लखनऊ में विकास दुबे के दो बड़े मकान हैं। उसने अपने फाइनेंसर और सबसे भरोसेमंद जय बाजपेयी के जरिए विकास दुबे ने अपनी काली कमाई का हिस्सा दुबई और थाईलैंड में भी इनवेस्ट किया है।

नई दिल्ली. विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अब उसकी संपत्ति की जांच शुरू की है। ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से विकास दुबे की संपत्ति की सूची मांगी है। बता दें कि लखनऊ में विकास दुबे के दो बड़े मकान हैं। उसने अपने फाइनेंसर और सबसे भरोसेमंद जय बाजपेयी के जरिए विकास दुबे ने अपनी काली कमाई का हिस्सा दुबई और थाईलैंड में भी इनवेस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 % के सूद पर चलाया 6.30 करोड़ रुपए की नगदी
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, नोटबंदी के वक्त विकास दुबे ने करीब 6.30 करोड़ रुपए की नगदी को 2% के सूद पर चलाया। वहीं विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से पुलिस ने कई मामलों में पूछताछ की है। खासकर नेताओं और व्यापारियों के साथ विकास दुबे के संबंधों को लेकर पूछताछ की गई।

ईडी ने विकास के सहयोगी का भी ब्यौरा मांगा
ईडी ने यूपी पुलिस से विकास दुबे के सहयोगियों और उसके परिवार का भी ब्यौरा मांगा है। इतना ही नहीं, ईडी ने विकास के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी मांगी। 

विकास को पोस्टमार्टम रिपोर्ट
8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके शरीर में तीन गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां उसके सीन पर जबकि एक गोली उसकी कमर में लगी। पहले कहा जा रहा है कि विकास दुबे को 4 गोलियां लगी हैं। विकास दुबे पर 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप था। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।

काफी पास से मारी गई थी गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विकास के सीने में दो गोलियां और एक गोली कमर में लगी। तीनों गोलियां आर पार हो गईं। यानी साफ है कि ये काफी पास से मारी गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हुई है।