चक्रवाती तूफान असानी (cyclonic storm Asani) का बड़ा खतरा टल गया है, फिर भी आंध्र प्रदेश में हाईअलर्ट है। तूफान के असर से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी 13 मई तक बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम डेस्क. आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान असानी (cyclonic storm Asani) का बड़ा खतरा टल गया है, फिर भी प्रशासन हाईअलर्ट पर है। तूफान के असर से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी 13 मई तक बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी। आंध्र सरकार ने तूफान की आशंका वाले 7 जिलों में 454 रिलीफ कैंप खोले हैं। तटीय जिलों गुंटूर और कृष्णा जिलों में रेड अलर्ट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम में बदलाव की ये हैं 3 अन्य बड़ी वजहें
पहली वजह-
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार,उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र परपश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) देखा जा सकता है।

दूसरी वजह-एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

तीसरी वजह-भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसारएक ट्रफ रेखा पंजाब से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक और दूसरी ट्रफ रेखा विदर्भ से तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।

इन राज्यों में आजकल में बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

यहां लू का असर
गुजरात के राजस्थान के कई हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में और गुजरात मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू चल रही है।

बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के रायलसीमा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश होती रही।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिमालय, तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें
तूफान असानी से बड़ी तबाही का खतरा टला, फिर भी आंध्र प्रदेश सरकार हाईअलर्ट पर, कई फ्लाइट कैंसल
Interesting वीडियोज: तूफानी लहरें बहाकर ले आईं ये गोल्डन रथ, आखिर ये है क्या चीज, रहस्य खुलना बाकी है