पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान शनिवार को किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव की तारीखों की ऐलान किया। 

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) का ऐलान शनिवार को किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (CEC Sushil Chandra) ने चुनाव की तारीखों की ऐलान किया। पांच राज्यों की 690 सीटों पर चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में वोटिंग होगी। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सख्त प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी। वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत होगी। आईए जानते हैं चुनाव आयोग के घोषणा की प्रमुख बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • 690 विधानसभा में डाले जाएंगे वोट
  • 18.34 करोड़ वोटर मतदान करेंगे।
  • 24.9 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे।
  • यूपी में 29 फीसदी वोटर पहली बार वोट डालेंगे।
  • पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे।
  • थर्मल स्कैनिग, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था।
  • 2 लाख 15 हजार 368 पोलिंग बूथ होंगे। पोलिंग बूथ में 16 फीसदी का इजाफा।
  • 1620 स्टेशन पर सिर्फ महिला कर्मचारी होंगी।
  • सभी पोलिंग बूथ पर ह्वीलचेयर की व्यवस्था होगी।
  • 80+ और दिव्यांग और कोविड प्रभावित के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था।
  • नो योर कंडीडेट एप इस बार लांच। हर कोई जान सकेगा अपने कैंडिडेट के बारे में। 
  • उम्मीदवार को क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा।
  • खर्च करने की लिमिट- यूपी-पंजाब और उत्तराखंड़ 40 लाख, मणिपुर-गोवा के लिए 28 लाख
  • गैरकानूनी पैसे और शराब पर विशेष नजर।
  • उम्मीदवारों के लिए सुविधा ऐप
  • 80 साल के ज्यादा लोगों, दिव्यांगों और कोविड प्रभावितत लोगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा होगी
  • हर एक बूथ पर 1250 मतदाता वोट डालेंगे
  • candidate ऑनलाइन कर सकेंगे नामांकन
  • सभी ऐजेंसियों को किया गया है अलर्ट
  • हर बूथ पर मास्क और सेनैटाइजर होगा।
  • कोरोना पॉजिटिव घर पर ही डाल सकेगा वोट।
  • सभी बूथ पर पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। 
  • कोरोना मरीज या संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ चुनाव आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी और वोट डलवा कर आएगी। 
  • इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा। 
  • संवेदनशील बूथों पर पूरे दिन वीडियोग्राफी होगी। 
  • पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा। 
  • ऑब्जर्वर भी ज्यादा संख्या में तैनात होंगे।
  • डिजिटल और वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करे सभी पार्टियां
  • कोई रोड शो, कोई फिजिकल रैली, कोई पदयात्रा, कोई साइकिल रैली नहीं होंगी

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश
दूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा

तीसरा चरण: 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश

चौथा चरण: 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश

पांचवा चरण: 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

छठवां चरण: 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

सातवां चरण: 7 मार्च
उत्तर प्रदेश

नतीजे: 10 मार्च