विश्व में भारत का परचम जल्द ही फिर लहराएगा। जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर जल्द ही ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। रामबन से रियासी तक ये रोमांचक सफर का एहसास कराएगा।   

नेशनल न्यूज। भारत रोजना नई ऊंचाइयां छू रहा है और विश्व भर में आज उसकी अलग पहचान बन गई है। भारत सुरक्षा, शिक्षा, विकास और तकनीक की ऊंचाइयों को छू रहा है। जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर तैयार हो रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का सफर देश को एक और बड़ी उपलब्धि से जोड़ देगा। जल्द ही विश्व के सबसे ऊंचे ब्रिज पर आप रेल के रोमांचक सफर का आनंद ले सकेंगे। इस पुल के जरिए आप जल्द ही रामबन से रियासी तक रेल का खूबसूरत सफर कर सकेंगे। फिलहाल कन्याकूमारी से कटरा तक रेल लाइन है जबकि सेवाएं कश्मीर घाटी में बारामुला से संगदान तक चलती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंजीनियरिंग का अनोखा चमत्कार है चिनाब रेल ब्रिज
चिनाब नदी पर बन रही विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल पूरी दुनिया में ऐतिहासिक होगा। रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष महाजन ने कहा कि यह आधुनिक दुनिया की इंजीनियरिंग के किसी चमत्कार के समान पर होगा। विश्व में सबसे ऊंचा रेलवे पुल होने की उपबल्धि भी भारत के नाम हो जाएगी। पहले दिन जब ट्रेन रियासी पहुंचेगी तो जिले और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा। यह दुनिया का आठवां अजूबा जैसा है। पुल, हवा की गति और इसकी ताकत अद्भुत है। जल्द ही रेल का यह रोमांचक सफर हम कर सकेंगे। 

साल के अंत कर पूरा होने की उम्मीद
रेलवे अधिकारियों ने रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच नवनिर्मित रेलवे लाइन और स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। कोंकण रेलवे के अधिकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट काफी चैलेंजिंग था। इस प्रोजेक्ट से प्रभावित लोग काफी खुश हैं। उम्मीद है कि सभी काम जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRAL) प्रोजेक्ट साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।