सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो में दावा किया गया है कि किसान आंदोलन को खालिस्तानियों से मदद मिल रही है। 

नई दिल्ली। सभी फसलों के लिए MSP की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) कर रहे हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन का रविवार को छठा दिन है। रविवार को सरकार के साथ किसान नेताओं की चौथे दौड़ की बातचीत होने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की मंशा को लेकर सनसनीखेज दावे किए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ऐसा ही चौंकाने वाला ऑडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि ऑडियो क्लिप में आवाज पाकिस्तान में बैठे एजेंट की है। वह बता रहा है कि किसानों का विरोध प्रदर्शन खालिस्तानियों के लिए भारत और भारत सरकार के लिए समस्याएं पैदा करने के लिए सबसे अच्छा है।

Scroll to load tweet…

भारत सरकार को दबाने के लिए किसान आंदोलन अच्छा

ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति कहता है, "आजकल सोशल मीडिया बहुत अच्छा हथियार है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। ये जितने भी किसान हैं, विरोध प्रदर्शन करने वाले। इनके पीछे पंजाब है, खालिस्तान है। किसी और तरफ वो एजेंडा रखेंगे, उनको ज्यादा क्लैश होगी, गड़बड़ होगी। अभी सरकार को दबाने के लिए किसान आंदोलन बिल्कुल बेस्ट है। इसके पीठ पीछे पंजाब और खालिस्तान खड़ा है। भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाने के लिए और आंतरिक मामले में उलझाने के लिए किसानों का विरोध प्रदर्शन सबसे जबरदस्त है।"

Scroll to load tweet…

किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री को धमकी दी गई है। एक वीडियो में तो यहां तक दावा किया गया है कि जब वह पंजाब में कदम रखेंगे तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा। एक वीडियो में कथित किसान खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगले 2-3 साल में प्रधानमंत्री मोदी को मार दिया जाएगा।