कृषि कानूनों के खिलाफ 78 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों के किसानों ने दिल्ली के आस पास डेरा डाला हुआ है। वहीं, किसानों के समर्थन में अलीगढ़ में किसान पंचायत आयोजित करने चलते राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी समेत 5000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ 78 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों के किसानों ने दिल्ली के आस पास डेरा डाला हुआ है। वहीं, किसानों के समर्थन में अलीगढ़ में किसान पंचायत आयोजित करने चलते राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी समेत 5000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि यह केस मुकदमा थाना गोंडा में दर्ज किया गया है। यह मुकदमा निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। 

मंगलवार को हुई थी पंचायत
राष्ट्रीय लोकदल के नेता राम बहादुर चौधरी की देखरेख में यह पंचायत आयोजित की गई थी। इसमें राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने काफी लोगों के इकट्ठे होकर बिना अनुमति के सभा की। बिना नियमानुसार ये सभा करने के चलते केस दर्ज किया गया है। 

राजस्थान में टोल प्लाजा फ्री कराएंगे किसान
वहीं, इससे पहले सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के बाद बुधवार को ऐलान किया कि 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में रेल रोको अभियान चलेगा। इसके अलावा 12 फरवरी से राजस्थान के सभी टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे। 

वहीं, कांग्रेस ने चक्काजाम को संविधान का हिस्सा बताते हुए इसका समर्थन किया है। जबकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस लोगों के मन में डर को बढ़ाने के लिए मौका खोजने की कोशिश में जुटी है।