यहां रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु में एक पिता ने बेटी को पहले कफ सिरप की जगह पर नींद की गोली दी। जब वह सो गई तो उसके साथ रेप किया। यह मामला मंगलवार रात का है। 

बेंगलुरु. यहां रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु में एक पिता ने बेटी को पहले कफ सिरप की जगह पर नींद की गोली दी। जब वह सो गई तो उसके साथ रेप किया। यह मामला मंगलवार रात का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु के हरालुर क्षेत्र में 19 साल की बेटी अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहती है। उसे मंगलवार को कफ और ठंडी थी। उसने पिता को जब यह बात बताई तो उसने नींद की गोली दे दी। जब बेटी सुबह उठी तो उसने देखा कि उसका पिता उसके साथ लेटा है। साथ ही उसे यह समझ आ गया कि उसका दुष्कर्म हुआ है। 

मां को बताई पूरी बात
बेटी ने सुबह मां को अपने पिता के इस घृणित काम के बारे में जानकारी दी। मां ने बेटी से इस मामले की शिकायत ना करने के लिए कहा। इसके बाद बेटी ने केमिकल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला
टॉयलेट साफ करने का केमिकल पीने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पुलिस ने जब पूछा तो लड़की ने पिता की करतूतों के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पिता के अपराध में मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है।