कोरोना संक्रमण के बीच खुशी की खबर है कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं होगी। वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी भी श्रेणी के केन्द्रीय कर्मचारी के मौजूदा वेतन में कटौती के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के बीच खबर वायरल हो रही थी कि महामारी में आर्थिक मदद के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती होगी। लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने इन अफवाहों पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने साफ कर दिया कि सरकार किसी भी श्रेणी के केन्द्रीय कर्मचारी के मौजूदा वेतन में कटौती के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred