Weather Alert: दीवाली के बाद देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में धुंध ने घेरा हुआ है। वहीं, दक्षिण भारत में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

Weather Alert: दीवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में धुंध छा गई है, जिससे वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण भारत में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में धुंध भी छाई रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मुंबई और कोलकाता में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है, जबकि चेन्नई में अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम 19 और न्यूनतम 9 डिग्री, जबकि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अधिकतम 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: देशभर में दीवाली की धूम! श्रीनगर के लाल चौक पर जले 25 हजार दीये, दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा

अगले 48 घंटे में होगी झमाझम बारिश

उड़ीसा में अगले 48 घंटे में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे तेज हवाओं और बिजली गिरने से बचने के लिए सावधानी बरतें।इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती दबाव बढ़ने के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात आज चरम पर पहुंच सकता है। 23 अक्टूबर 2025 को वहां भारी बारिश होने की संभावना है। स्थानीय बंदरगाहों को पहले ही चेतावनी दे दी गई है। इस दौरान तेज रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।