भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। सीने में तेज दर्द के चलते उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले गांगुली को 2 जनवरी को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद  48 वर्षीय गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हुई थी। हालांकि हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि गांगुली की हालत ठीक है।

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। सीने में तेज दर्द के चलते उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले गांगुली को 2 जनवरी को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद 48 वर्षीय गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हुई थी। 7 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वुडलैंड्स अस्पताल की डॉक्टर रूपाली बसु ने कहा कि दादा को धमनियों में रुकावटों के लिए परीक्षण कराना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सौरव गांगुल की नसों में था 3 ब्लॉकेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब 2 जनवरी को सौरव गांगुली को कॉर्डिएक अरेस्ट आया था, तब डॉक्टर्स ने बताया था कि उनकी नसों में 3 ब्लॉकेज है। इसके बाद डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी कर एक ब्लॉक को साफ किया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था। 7 जनवरी को सौरव गांगुली को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन 20वें दिन यानी 27 जनवरी को फिर से उनके सीने में दर्द हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स का कहना है कि बाकी 2 ब्लॉकेज को भी साफ करना पड़ेगा।

गांगुली की तबीयत खराब होने के बाद पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी डोना से बातचीत की थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भी उनके परिजनों ने स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। ममता बैनर्जी तो अस्पताल भी गई थीं।

तब डॉक्टर ने कहा था
गांगुली की डॉक्टर सीनियर कार्डियक सर्जन देवी शेट्टी ने 5 जनवरी का बताया था कि गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने यह कहा था कि कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज एक आम समस्या है। यह हर भारतीय को होती है। यानी दिल से संबंधित कोई परेशानी नहीं है। लेकिन बताते हैं कि 2 जनवरी को घर के जिम में वर्कआउट के दौरान गांगुली को माइनर हार्ट अटैक आया था। बताया जाता है कि गांगुली के 3 ब्लॉकेज हैं।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…