पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोरा के 12 फरवरी को रिटायर हो जाने के बाद से 3 सदस्यीय कमिशन में खाली पड़े एक पद पर सरकार ने नियुक्ति कर दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय को देश का नया इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया है। पांडेय 2019 में रिटायर हुए थे।

नई दिल्ली. देश को नया इलेक्शन कमिश्नर मिल गया है। पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोरा के 12 फरवरी को रिटायर हो जाने के बाद से 3 सदस्यीय कमिशन में एक पद खाली पड़ा था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय की इस पद पर नियुक्ति के आदेश कर दिए हैं। अनूप चंद्र 1984 बैच के रिटायर IAS हैं। यूपी की योगी सरकार में उनकी काफी पूछपरख रही है। जब वे फरवरी 2019 को रिटायर हुए थे, तब योगी ने उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


3 सदस्यीय कमिशन में एक पद लंबे समय से खाली था
चीफ कमिश्नर सुनील अरोरा के रिटायरमेंट के बाद सुशील चंद्रा इस पद को संभाल रहे हैं। राजीव कुमार इलेक्शन कमिश्नर हैं। तीसरे पद पर अब पांडेय की नियुक्ति हो गई है।

3 साल का कार्यकाल होगा
62 वर्षीय पांडेय का कार्यकाल 3 साल का होगा। इस दौरान मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव भी होंगे। साथ ही अगले साल उनके ऊपर पंजाब, उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनाव की जिम्मेदारी भी होगी। चंडीगढ़ में 15 फरवरी, 1959 को जन्मे पांडेय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ मैटीरियल मैनेजमेंट में MBA भी किया हुआ है। फरवरी 2018 में लखनऊ में हुई इंवेस्टर्स समिट को सफल बनाने में उनकी काफी बड़ी भूमिका रही थी।