केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता कानून पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घुसपैठियों से प्यार है तो वे उन्हें अपने साथ इटली ले जा सकते हैं।

रांची. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता कानून पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घुसपैठियों से प्यार है तो वे उन्हें अपने साथ इटली ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा, नागरिकता कानून से केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को दिक्कत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को "दोहरी नीति" छोड़ देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार ने पहले नागरिकता कानून के बारे में बात की थी, लेकिन "तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस पर आगे नहीं बढ़ सकी।

गिरिराज सिंह ने राहुल पर किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस देश को झूठ फैलाकर बांटना चाहती है। अगर राहुल गांधी को घुसपैठिए प्यारे हैं, तो वे उन्हें इटली ले जा सकते हैं। गिरिराज सिंह का यह बयान राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद आया, जब उन्होंने असम में भाजपा और संघ पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था, भाजपा के शासन के चलते राज्य में हिंसा फैल रही है। 

इससे पहले राहुल ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के लोगों से एकजुट रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सभी एकजुट रह कर भाजपा को संदेश दें कि वे असम की संस्कृति और पहचान को नहीं बदलने देंगे।