केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बयान के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने बुधवार को कहा, हमारे पूर्वजों से गलती हो गई, मुसलमान भाइयों को 1947 में ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए था।

पटना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बयान के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने बुधवार को कहा, हमारे पूर्वजों से गलती हो गई, मुसलमान भाइयों को 1947 में ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए था। उन्होंने कहा, पूर्वजों की गलती का खामियाजा हमें आज उठाना पड़ रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिरिराज सिंह बिहार के पूर्णिया में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान मोहम्मद अली जिन्ना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 1947 के पहले जब हमारे पूर्वज आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब जिन्ना इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश रच रहे थे। 

विवादित बयान पर लगी थी फटकार
इससे पहले गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनियाभर में कहीं भी आतंकवाद की घटनाएं होती हैं, उनका संबंध देवबंद से ही रहा है। इस बयान को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भाजपा नेताओं को विवादित बयान ना देने की सीख दी गई थी।