गोवा में सोमवार को पणजी नगर निगम, 6 नगर पालिकाओं और 17 ग्राम पंचायत के नतीजे आए। भाजपा ने इनमें शानदार जीत हासिल की। भाजपा ने 6 में से 5 काउंसिल पर जीत हासिल की। 

पणजी. गोवा में सोमवार को पणजी नगर निगम, 6 नगर पालिकाओं और 17 ग्राम पंचायत के नतीजे आए। भाजपा ने इनमें शानदार जीत हासिल की। भाजपा ने 6 में से 5 काउंसिल पर जीत हासिल की। जबकि पणजी नगर निगम के 30 वार्डों में 25 में जीत हासिल की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर गोवा की जनता का आभार जताया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, भाजपा को लगातार समर्थन के लिए गोवा को धन्यवाद। नगर निकाय चुनाव 2021 के परिणाम हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे के प्रति लोगों की प्रशंसा को दर्शाते हैं। मैं उन सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं, जिन्होंने अभियान के दौरान लोगों के बीच जाकर कड़ी मेहनत की। 

Scroll to load tweet…


शनिवार को हुआ था मतदान
कोरोना के चलते गोवा के नगर निकाय के चुनाव काफी लंबे वक्त से लंबित थे। सुप्रीम कोर्ट ने 30 अप्रैल तक चुनाव कराने का आदेश दिया था। इसके बाद शनिवार को नगर निकाय के चुनाव हुए। इनमें 82.59% वोटिंग हुई।