International Women's Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल डूडल ने खास बना दिया। महिला दिवस के अवसर पर गूगल ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए एक विशेष डूडल प्रस्तुत किया है।

International Women's Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जो प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी ताकत और समाज में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है। आज के इस दिन को गूगल डूडल ने और खास बना दिया। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गूगल ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए एक विशेष डूडल प्रस्तुत किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गूगल डूडल ने इस दिन को बनाया और खास

यह डूडल गूगल की होमपेज पर दिख रहा है जो उन महिलाओं के येगदान को बताता है जिन्होंने तरिक्ष अन्वेषण में क्रांति लाई, प्राचीन खोजों को उजागर किया, और प्रयोगशाला अनुसंधान की नींव रखी, जिससे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान की समझ में परिवर्तन आए।

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देना है। इस दिन की शुरुआत 1909 में अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर हुई थी। 1910 में कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया

यह भी पढ़ें: महिला दिवस पर मिलेगा बड़ा तोहफा,ताजमहल सहित अन्य स्मारकों में महिलाओं को फ्री एंट्री

क्या है गूगल डूडल?

Google डूडल एक विशेष और अस्थायी परिवर्तन है जिसे Google अपने होमपेज पर विशेष अवसरों, छुट्टियों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और घटनाओं को सम्मानित करने के लिए उपयोग करता है। पहला Google डूडल 1998 में बनाया गया था, जब Google के सह-संस्थापकों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 'बर्निंग मैन' उत्सव में अपनी अनुपस्थिति की सूचना देने के लिए होमपेज पर एक साधारण प्रतीक जोड़ा था। इसके बाद, 2000 में फ्रांस में बैस्टिल डे मनाने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय डूडल जारी किया गया, और 2010 में पैक-मैन के 30वें वर्षगांठ पर पहला इंटरैक्टिव गेम डूडल पेश किया गया।

इन डूडल के माध्यम से, Google ने समय-समय पर महत्वपूर्ण घटनाओं, व्यक्तित्वों और सांस्कृतिक आयोजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिससे उपयोगकर्ताओं को ज्ञान और मनोरंजन दोनों का अनुभव होता है।