केंद्र ने एयरलाइंस को कहा है कि चीनी नागरिकों को न बैठाए। सरकार ने ऐसा अनौपचारिक तरीके से एयरलाइंस को कहा है। यह आदेश तब आया, जब एक महीने पहले चीन ने भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अभी तक  भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित हैं।

नई दिल्ली. केंद्र ने एयरलाइंस को कहा है कि चीनी नागरिकों को न बैठाए। सरकार ने ऐसा अनौपचारिक तरीके से एयरलाइंस को कहा है। यह आदेश तब आया, जब एक महीने पहले चीन ने भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अभी तक भारत और चीन के बीच उड़ानें निलंबित हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। 

कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से सख्ती बढ़ी
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सख्ती बढ़ गई है। इसी सिलसिले में यह अगला कदम माना जा रहा है। 

कोरोना का नया स्ट्रेन आने की वजह से यूनाइटेड किंगडम से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। जबकि यूरोप की अन्य फ्लाइट से आने वाले नागरिकों की चेकिंग बढ़ा दी गई है।