कोरोना में लॉकडाउन के बाद 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस शुरू करने के लिए सरकार की गाइडलाइंस आ गई है। दिल्ली मेट्रो सर्विस दो पालियों में चलेगी। 5 घंटे का ब्रेक होगा। इस दौरान मेट्रो को सैनिटाइज करने का काम किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्रा की जाएगी। यानी पेमेंट कैशलेस होगा या फिर ऑनलाइन।

नई दिल्ली. कोरोना में लॉकडाउन के बाद 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस शुरू करने के लिए सरकार की गाइडलाइंस आ गई है। दिल्ली मेट्रो सर्विस दो पालियों में चलेगी। 5 घंटे का ब्रेक होगा। इस दौरान मेट्रो को सैनिटाइज करने का काम किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्रा की जाएगी। यानी पेमेंट कैशलेस होगा या फिर ऑनलाइन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेट्रो के लिए क्या-क्या गाइडलाइंस है?

- शुरू में मेट्रो के कुछ ही गेट खुलेंगे। एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग होंगे।
-10 सितंबर तक सुबह 7 बजे से लेकर 11 और शाम को 4 से 8 बजे तक ही मेट्रो चलेगी।
-11 सितंबर से सुबह 7 से 1 और शाम 4 से 10 बजे तक मेट्रो सर्विस उपलब्ध होगी।

अनलॉक 4 के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की थी गाइडलाइंन

गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते अनलॉक 4 की गाइडलाइंस में कहा था कि 7 सितंबर से मेट्रो शुरू की जाएगी। हालांकि महाराष्ट्र ने मेट्रो न शुरू करने का फैसला लिया। सरकार के मुताबिक, मुंबई लेन 1 और महा मेट्रो को अंक्टूबर से शुरू किया जा सकता है।