गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि  ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। 

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विजय रूपाणी निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे थे। यहां रैली के दौरान वे चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद रैली रद्द करनी पड़ी। 

Scroll to load tweet…


अब रूपाणी की हालत ठीक
तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम रूपाणी को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब वे ठीक है। डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वे बेहोश हो गए थे। इलाज के बाद वे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

लगातार प्रचार करने में जुटे रूपाणी
गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर नगर निगम के 21 फरवरी को चुनाव होने हैं। विजय रुपाणी इन दिनों राज्य में निकाय चुनाव में जमकर जनसभाएं कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, थकान और तनाव अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह बन सकता है।