गुजरात में लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने पर सोने की नोज पिन दी जा रही है। ये ऑफर महिलाओं के लिए है। मर्दों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट किया जाएगा। ये ऑफर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिया जा रहा है। 

नेशनल डेस्क: गर्मियों के आते ही अचानक कोविड के मामले बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के दूसरे फेज की संभावना बढ़ गई है। वैक्सीन आने के बाद भी कई लोग इसे लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में गुजरात के एक जिले से वैक्सीन के बाद लोगों को गिफ्ट देने की खबर सामने आई है। इस जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को सोने की नोजपिन और मर्दों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद से वैक्सीन लेने आ रहे लोगों की संख्या बढ़ गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार की गई है अनोखी पहल 
गुजरात में अचानक कोरोना के मामले बढ़ता देख राज्य के स्वर्णकार समुदाय ने अनोखी पहल की है। यहां लोगों को वैक्सीन के बदले गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं। मामला राजकोट से सामने आया है। यहां महिलाओं को सोने की नोजपिन दी जा रही है तो मर्दों को हैंड ब्लेंडर दिया जा रहा है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। 

वैक्सीन के बाद करते हैं स्वागत 
राजकोट नगर निगम के सोनिबाज़ार में लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है। इसमें अभी तक 751 महिलाओं को नोजपिन दिया गया है। साथ ही 580 मर्दों को हैंड ब्लेंडर दिया गया है। जो लोग वैक्सीन लेकर निकलते हैं उनका पहले स्वागत किया जाता है। इसके बाद उन्हें तोहफा दिया जाता है। 

गुजरात में कोरोना के हालात 
अचानक संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। देश के साथ ही गुजरात में मामले बढे हैं। गुजरात में एक दिन में ही 28 सौ मामले सामने आए हैं। ऐसे में लोगों को इंजेक्शन लगवाने के लिए अवेयर करने के लिए ये ऑफर निकाला गया है। साथ ही लोगों को इंजेक्शन के साइड इफेक्ट और फायदे भी बताए जा रहे हैं।